चूरू: नेशनल हाईवे 52 पर सिंगापुर हब के पास मिट्टी में दबा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका जताई जा रही है
Churu, Churu | Dec 21, 2025 चूरू के रतननगर थाना क्षेत्र में एनएच-52 स्थित सिंगापुर हब के पास रविवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिट्टी में दबा हुआ मिला है, जिससे प्रथमदृष्टया हत्या कर शव को दबाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने पर रतननगर पुलिस मौके पर पहुंची है और एफएसएल टीम को बुलाया गया है। पुलिस के अनुसार शव करीब 2 से 3 दिन पुराना है।