चौरीचौरा तहसील क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हो रहे मिट्टी के अवैध खनन पर नकेल कसने के लिए निकले नायब तहसीलदार संजय सिंह ने अवैध मिट्टी का परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक डंपर को पकड़कर चौरीचौरा पुलिस के सुपुर्द कर दिया। जिसे पुलिस ने सीज कर दिया है।नायब तहसीलदार संजय सिंह ने बताया कि लगातार कार्यवाही होनी चाहिए।