जगदलपुर: महापौर संजय पांडे ने पावर हाउस स्थित फिल्टर प्लांट का किया निरीक्षण
महापौर संजय पांडे ने पावर हाउस स्थित फिल्टर प्लांट का निरीक्षण कर इंटेकवेल, सेटलिंग टैंक एवं फिल्टर प्रणाली का अवलोकन किया। इस दौरान एलम, ब्लीचिंग पाउडर, क्लोरीन सहित जल शुद्धिकरण में उपयोग होने वाले सभी रसायनों की मात्रा एवं गुणवत्ता की जांच कर टेस्टिंग की गई।