चरपोखरी थाना की पुलिस ने मारपीट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी भोजपुर पुलिस अधीक्षक के द्वारा प्रेस रेल जारी कर रविवार की शाम 5:00 के करीब दी गई है। थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के द्वारा बताया गया कि चरपोखरी थाना कांड संख्या 257/ 25 के फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।