आज़मगढ़: मतौलीपुर गांव में करंट दौड़ रहे कटीले तार ने महिला की जान ली, ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, आरोपी फरार
सिधारी थाना क्षेत्र के मतौलीपुर गांव में खेत की सुरक्षा के नाम पर कटीले तारों में दौड़े गए करंट में एक महिला की जिंदगी छीन ली बुधवार की सुबह घास काटने गई धर्मदेवी पत्नी घनश्याम निषाद उम्र 41 वर्ष की कटीले तार में उतरे बिजली के करंट की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई घटना के बाद गांव में आक्रोश फैल गया और परिजनों के साथ ग्रामीणों ने हंगामा किया।