फिरोज़ाबाद: बछगांव में बीते दिन झगडे की रंजिश को लेकर पडोसी ने किशोरी के पेट में भौका चाकू
फ़िरोज़ाबाद के थाना नारखी क्षेत्र के बछगांव में पडोसी पीके ने जमुना नामक किशोरी को पेट में चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना के पीछे बीते दिन हुये झगड़े की रंजिश बताई जा रही है। पीड़ित पक्ष ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। वही पीड़ित किशोरी की मानें तो वह पशुओ को चारा डालने गयीं थी इसी दौरान पडोसी ने चाकू से हमला कर दिया।