पालीगंज: ढिबरी गांव में करंट लगने से पति की हुई मौत, पत्नी झुलसकर हुई घायल
पालीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ढिबरी गांव में करंट लगने से पति की मौत हो गई। जबकि पत्नी झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गई है। मृतक की पहचान नगीना मांझी के रूप में की गई है। सूचना के बाद पुलिस मामले की छानबीन और कार्रवाई के लिए जुटी हुई है।