ब्लॉक बिजुआ क्षेत्र की ग्राम पंचायत रूरा सुल्तानपुर गांव को जोड़ने वाले बंध मार्ग पर बाढ़ की चपेट में आ जाने से पुलिया कट गई। इस बीच पुलिया कटने से लोगों को सड़क पर निकलने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। अगर कोई व्यक्ति हो रहा बीमार तो गांव तक नहीं पहुंच पा रही एम्बुलेंस।