गढ़पुरा: गढ़पुरा बाजार में पोल से लटकते तार को ग्रामीणों के विरोध के बाद विद्युत विभाग ने हटाया
गढ़पुरा बाजार में SBI कैम्पस के समीप मुख्य सड़क पर ग्यारह हजार बोल्ट का हाई बोल्टेज विद्युत प्रवाहित तार पोल से लटक रहा था ग्रामीणों के कहने के बाद भी विद्युत विभाग के अधिकारी संज्ञान नहीं ले रहे थे. इसी से आक्रोशित लोगों ने मंगलवार को सड़क पर उतरकर विद्युत विभाग का विरोध किया इसके बाद विद्युत विभाग के अधिकारियों के द्वारा लटकते हुए तार को अलग किया गया.