मुरैना नगर: भिंड डाक विभाग में ₹2.12 करोड़ के गबन में बड़ी कार्रवाई, चंबल संभाग अधीक्षक ने सोनू कुमार मीणा को किया निलंबित
भिंड डाक विभाग में करीब 2 करोड़ 12 लाख रुपये के गबन मामले में विभागीय कार्रवाई तेज हो गई है।सोनू कुमार मीणा को दोषी पाए जाने पर अधीक्षक चंबल संभाग डाकघर मुरैना द्वारा निलंबित कर दिया गया है।केंद्रीय सेवा नियमों के तहत जारी आरोप पत्र पंजीकृत डाक से भेजे गए,लेकिन मुख्यालय और निवास दोनों जगह से अवितरित लौट आए।इससे मामला और संदिग्ध हो गया है,अभी जांच जारी है।