मुरैना नगर: चंबल में रेत माफिया पर कार्रवाई केवल राजघाट तक? कांग्रेस ने कहा दिखावा, बाकी घाटों पर प्रशासन मौन क्यों?
चंबल नदी में अवैध रेत खनन पर प्रशासन की कार्रवाई के दावों के बीच लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।आरोप है कि कार्रवाई सिर्फ राजघाट तक सीमित है जबकि अन्य घाटों पर खनन जारी है।कांग्रेस ने इसे सिर्फ दिखावा बताकर जिले भर में फैले रेत माफिया पर बड़ी कार्रवाई की मांग की है,साथ ही जिम्मेदारों पर सख्त एक्शन न होने से अवैध कारोबार बेकाबू होने की बात कही जा रही है।