मुरैना नगर: मुरैना: भैंस चोरी के 5 माह बाद ₹80 हजार की फिरौती, सीसीटीवी में कैद गिरोह पर पुलिस बेअसर क्यों?
मुरैना शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बांके बिहारी गार्डन के पीछे रहने वाले ऋषिकेश प्रजापति की दो भैंस 5 माह पहले चोरी के बाद अब बदमाशों ने 80 हजार रुपये की फिरौती मांग ली।सीसीटीवी में चोर दिखने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर सकी।पीड़ित लगातार शिकायत कर रहा है लेकिन भैंस भी नहीं मिली और आरोपी भी अब तक पकड़ से बाहर हैं,जिससे पीड़ित की नाराजगी बढ़ रही है।