गोपालगंज: रतनपुरा गांव में शादी के पूर्व युवती से मिलने गए प्रेमी ने कर दी हत्या, 5 दिनों के बाद पुलिस ने की गिरफ्तारी; चाकू बरामद
गोपालपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव में 5 दिन पूर्व विवाहिता की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपित से पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में बुधवार को पेश कर दिया गया। आरोपित के पास से हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया गया है।