गिरिडीह: पचम्बा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में पति-पत्नी सड़क हादसे में घायल, सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
पचम्बा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर निवासी सहदेव नारायण चौधरी और उनकी पत्नी माया देवी सड़क हादसे में घायल हो गए। मंगलवार रात 8 बजे पत्नी की तो रात 10 बजे पति की मौत इलाज के दौरान सदर अस्पताल में हो गई। दोनों बाइक से अपने गांव देवरी गए हुए थे। वापस गिरिडीह लौटने के दौरान मनीकबाद के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।।