इटवा: इटवा डुमरियागंज मार्ग पर करहिया पुल के पास समीना अस्पताल के सामने दो बाइक की आमने-सामने टक्कर, दोनों बाइक सवार घायल
इटवा डुमरियागंज मार्ग पर करहिया पुल के पास समीना अस्पताल के सामने बुधवार रात्रि दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई इस टक्कर में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।एक बाइक सवार अजीत दुबे गनवरिया का रहने वाला है जबकि दूसरा बाइक सवार राजू शर्मा बड़हरा का निवासी बताया जा रहा है।स्थानीय और पुलिस की मदद से दोनों को इटवा सीएचसी पहुंचाया गया।