बेरमो: श्यामली गेस्ट हाउस में मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने बिजली और स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की
Bermo, Bokaro | May 2, 2026 बोकारो जिले के ललपनिया (टीटीपीएस) के श्यामली गेस्ट हाउस में आज शनिवार को मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने बिजली एवं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में सख्त निर्देश दिए।समय लगभग साढ़े चार बजे बताया गया कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए निर्बाध बिजली आपूर्ति और मजबूत स्वास्थ्य सेवाओं पर जोर देते हुए उन्होंने कहा—आमजन को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण सेवा मिलनी ही चाहिए।