पटना ग्रामीण: नीट पेपर लीक मामले में CBI ने आरोपी चिंटू और मुकेश को रिमांड पर लेकर करवाई मेडिकल जांच, 1 हफ्ते तक दोनों से होगी पूछताछ
नीट पेपर लीक मामले में गुरुवार को सीबीआई ने आरोपी चिंटू और मुकेश बेऊर जेल से 7 दिनों के लिए रिमांड पर ले लिया है। रिमांड पर लेने के बाद सीबीआई की टीम ने राजवंशी नगर स्थित एलएनजेपी अस्पताल में दोनों आरोपियों का मेडिकल जांच करवाया। अब सीबीआई की टीम दोनों से एक हफ्ते तक पूछताछ करेगी।