सागर नगर: सांसद खेल महोत्सव 2025 की तैयारी शुरू, सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने की बैठक
खेलेगा भारत, आगे बढ़ेगा भारत" के मंत्र के साथ सागर में आयोजित होने जा रहे सांसद खेल महोत्सव 2025 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यह महोत्सव 21 सितंबर से प्रारंभ होकर 25 दिसंबर 2025 को भव्य समापन के साथ संपन्न होगा। इसी कड़ी में सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने गुरुवार शाम 4 बजे सांसद निवास से वर्चुअल एवं प्रत्यक्ष रूप से बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।