सागर नगर: फोर लाइन पर एक ढाबे से अवैध शराब ज़ब्त, थाना कैंट पुलिस ने की कार्रवाई
गुरुवार की दोपहर 1 बजे मुखबिर की सूचना पर कैंट पुलिस ने फोर लाइन स्थित एक ढाबा पर दबिश दे कर अवैध शराब जप्त कर कार्यवाही की है। कार्यवाही के दौरान 7 पेटी, 26 पाव जप्त हुए जिसकी कीमत 32600 रुपए बताई गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ढाबा संचालक पर 34/2 की कार्यवाही की गई है जो मौके से फरार हो गया था जिसकी तलाश जारी है।