कटनी नगर: अंतरराज्यीय चोर गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार, रंगनाथ नगर और माधव नगर में चोरी की 5 वारदातों को दिया था अंजाम
रंगनाथ पुलिस 5 चोरियों में शामिल अंतरराज्यीज चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियो में लकी उर्फ सोनू शर्मा छत्तीसगढ़,शिवम उर्फ शिवा मानिकपुरी निवासी अनूपपुर, सोनू साहू अनूपपुर शामिल है। आरोपियो से सोना-चांदी के जेवरात समेत चोरी की बाइक बरामद की गई है। टीआई अरुनपाल सिंह की अहम भूमिका रही। सीएसपी नेहा पच्चीसिया ने आज सोमवार सुबह 10बजे जानकारी दी