रौन: ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने तूफान प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया, विद्युत व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए
Ron, Bhind | May 29, 2026 भिण्ड जिले में बीती रात आई तेज आंधी और बारिश से बिगड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर आज शुक्रवार दोपहर 3 बजे भिण्ड पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शहर के कई गली-मोहल्लों में पहुंचकर तूफान से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और मौके पर लोगों से चर्चा कर हालात की जानकारी ली। और बिजली घर पर भी जाकर व्यवस्थाएं देखी है