नबीनगर: पांडे कर्मा की बेटी निधि पांडे ने BPSC में लहराया परचम, रैंक 116 हासिल कर बनीं BDO
नवीनगर प्रखंड के माली थाना के ग्राम पांडे कर्मा की प्रतिभाशाली बेटी निधि पांडे ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त करते हुए 116वीं रैंक हासिल की है। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) का पद प्राप्त कर न केवल अपने परिवार, बल्कि नवीनगर और पूरे जिले का नाम रोशन किया है। निधि की इस सफलता से गांव में खुशी और उत्साह का माहौल है।