बांदा:-इलाज के नाम पर ₹20 हजार लेने का आरोप,डॉक्टर पर बच्चे के हाथ का गलत ऑपरेशन करने का आरोप,पीड़ित महिला ने एसपी डीएम से लगाई न्याय की गुहार,बिसंडा थाना क्षेत्र की महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए।महिला के अनुसार उसके नाबालिग पुत्र के हाथ में चोट लगने के बाद जिला अस्पताल में इलाज कराया गया।आरोप है कि ऑपरेशन के नाम पर ₹20 हजार रुपये लिए गए और ऑपरेशन के बाद बच्चे के हाथ में परेशानी बढ़ गई।शिकायतकर्ता का आरोप है कि बच्चे का दाहिना हाथ कथित रूप से ठीक से काम नहीं कर रहा है।शिकायती पत्र में डॉक्टर पर अभद्र भाषा और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का भी आरोप लगाया गया है।पीड़ित महिला ने मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।अब देखना होगा कि शिकायत पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग क्या कार्रवाई करता है।
Banda, Banda | Sep 24, 2026