नन्नी टेहरी में ग्रामीणों ने पकड़ी अवैध शराब
टीकमगढ़। जिले के नन्नी टेहरी गांव में गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने अवैध शराब ले जा रहे एक व्यक्ति को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में लंबे समय से अवैध तरीके से शराब की दुकान संचालित की जा रही है।
बताया गया कि गुरुवार सुबह एक व्यक्ति बाइक पर शराब रखकर ले जा रहा था। इसी दौरान ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ गई। ग्रामीणों ने उसे रोककर शराब पकड़ ली और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार चल रहा है, जिसके कारण गांव का माहौल प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की जांच कर अवैध शराब कारोबार पर कार्रवाई की मांग की है।