मंझनपुर: मंझनपुर में धाता रोड पर कलयुगी बेटे द्वारा पिता को गोली मारने के मामले में एसपी ने बताया, तीन टीमों का किया गया गठन
कौशाम्बी जिले के मंझनपुर मुख्यालय स्थित धाता रोड पर ड्यूटी जाने के दौरान एक बेटे ने अपने ही पिता को गोली मार दिया जिसमें पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को मंझनपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से प्रयागराज रेफर किया गया है। एसपी सत्यनारायण ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है जल्द ही खुलासा किया जाएगा।