जगदलपुर: हाउसिंग बोर्ड पार्किंग से बुलेट चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कांकेर से पकड़ा गया युवक
बस्तर पुलिस ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पार्किंग से रॉयल एनफील्ड बुलेट चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी सुशील नायक, निवासी केंवटीन टोला थाना कोरर जिला कांकेर को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से करीब 2.50 लाख रुपये कीमत की रॉयल एनफील्ड बुलेट बरामद की गई।