Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
No video available

गया टाउन सीडी ब्लॉक: #bacche log down mein bhi khelte hain cricket

MORE NEWS

पितृपक्ष मेला दुनिया की आस्था का केंद्र, श्रद्धालुओं को न हो किसी प्रकार से परेशानी : मेयर

 मेयर नगर आयुक्त की अध्यक्षता में पितृपक्ष मेला की तैयारी को लेकर बैठक हुई संपन्न, 15 वाटर स्टैंड पोस्ट, सोलर वाटर एटीएम और चार्जिंग प्वाइंट की होगी व्यवस्था

गयाजी। विश्वविख्यात पितृपक्ष मेला-2026 को इस बार पहले से अधिक भव्य, हाईटेक और विश्वस्तरीय स्वरूप देने की दिशा में गया नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को नगर निगम सभागार में मेयर डॉ. वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान की अध्यक्षता में सशक्त स्थायी समिति (स्टैंडिंग कमेटी) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक का संचालन समिति सदस्य डॉ. अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव ने किया।
बैठक में आगामी 26 सितंबर से प्रारंभ होने वाले पितृपक्ष मेला-2026 की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई और तीर्थयात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। मेयर गणेश पासवान ने स्पष्ट किया कि इस बार मेले की व्यवस्थाओं में आधुनिक तकनीक, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और पर्यटन को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।

पितृपक्ष मेला दुनिया की आस्था का केंद्र, श्रद्धालुओं को न हो किसी प्रकार से परेशानी : मेयर

बैठक की अध्यक्षता करते हुए मेयर डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहा कि पितृपक्ष मेला केवल गयाजी की पहचान नहीं, बल्कि पूरे विश्व के सनातन श्रद्धालुओं की आस्था का सबसे बड़ा केंद्र है। हर वर्ष देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु अपने पूर्वजों के पिंडदान के लिए गयाजी पहुंचते हैं। ऐसे में नगर निगम की जिम्मेदारी है कि उन्हें बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी निर्माण एवं विकास कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं, ताकि मेले के दौरान किसी भी श्रद्धालु को पेयजल, सफाई, प्रकाश या अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशानी का सामना न करना पड़े।

15 वाटर स्टैंड पोस्ट, सोलर वाटर एटीएम और चार्जिंग प्वाइंट की होगी व्यवस्था

बैठक में निर्णय लिया गया कि मेला क्षेत्र के 15 प्रमुख स्थानों पर वाटर स्टैंड पोस्ट स्थापित किए जाएंगे, जहां श्रद्धालुओं को चौबीसों घंटे स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध रहेगा।

इसके अलावा मेला क्षेत्र में सोलर वाटर एटीएम, आधुनिक मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिल सके।

पितृपक्ष मेला की व्यवस्था वर्ल्ड क्लास और हाईटेक होनी चाहिए : नगर आयुक्त

नगर आयुक्त डॉ. गगन कुमार ने कहा कि नगर निगम की पहली और सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकता पितृपक्ष मेला है। एक पखवाड़े तक चलने वाले इस विश्वप्रसिद्ध मेले में लाखों श्रद्धालु गयाजी पहुंचते हैं। इसलिए इस बार नगर निगम का लक्ष्य मेला व्यवस्था को वर्ल्ड क्लास बनाना है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

नगर आयुक्त ने कहा कि पूरे मेला क्षेत्र में आधुनिक मशीनों एवं आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से 24 घंटे सफाई अभियान चलाया जाएगा। कचरा संग्रहण, शौचालयों की सफाई और स्वच्छता की लगातार निगरानी के लिए विशेष टीम तैनात की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता व्यवस्था में किसी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी।

एलईडी, लेजर लाइट शो और डिजिटल प्रस्तुति से मिलेगा धार्मिक विरासत का परिचय : मोहन श्रीवास्तव

बैठक में समिति के सदस्य मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि आयोजित स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में निर्णय लिया गया कि इस बार मेला क्षेत्र को अत्याधुनिक प्रकाश व्यवस्था से सजाया जाएगा। प्रमुख मार्गों, धार्मिक स्थलों और पिंडदान स्थलों पर एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी।
साथ ही फल्गु नदी स्थित लेजर लाइट शो के माध्यम से श्रद्धालुओं को गयाजी, विष्णुपद मंदिर, फल्गु नदी, बोधगया तथा यहां की धार्मिक एवं ऐतिहासिक विरासत की जानकारी दी जाएगी। इससे श्रद्धालुओं को धार्मिक अनुभव के साथ-साथ गयाजी की सांस्कृतिक पहचान से भी रूबरू होने का अवसर मिलेगा।

सफाई नाव से होगी फल्गु नदी की सफाई

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पितृपक्ष मेले से पहले फल्गु नदी की सफाई नावों के माध्यम से कराई जाएगी। नदी में जमा गाद, कचरा और अन्य अवरोधों को हटाया जाएगा, ताकि पिंडदान करने आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ और पवित्र जल उपलब्ध हो सके तथा धार्मिक अनुष्ठानों में किसी प्रकार की बाधा न आए।

होडिंग, बैनर और सेल्फी प्वाइंट से सजेगा पूरा मेला क्षेत्र

सशक्त स्थायी समिति के सदस्य डॉ. अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि इस बार पूरा मेला क्षेत्र आकर्षक होडिंग, बैनर और स्वागत द्वारों से सजाया जाएगा, ताकि देश-विदेश से आने वाले तीर्थयात्रियों का भव्य स्वागत किया जा सके।

उन्होंने यह भी कहा कि ब्रह्मसत्य सरोवर में वर्षों से बंद पड़े लाइट एंड साउंड सिस्टम को पुनः चालू कराया जाएगा। इसके माध्यम से श्रद्धालुओं को गयाजी और बोधगया के धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी जाएगी।
इसके अलावा मेला क्षेत्र में कई स्थानों पर सेल्फी प्वाइंट, एलईडी डिस्प्ले और आकर्षक सजावट की जाएगी, जिससे मेले का स्वरूप आधुनिक और पर्यटन अनुकूल दिखाई देगा।

नालों की सफाई और जलजमाव रोकने पर विशेष जोर

बैठक में मॉनसून को देखते हुए शहर के नालों और नालियों की सफाई की भी समीक्षा की गई। स्वच्छता पदाधिकारी शुभम कुमार ने बताया कि शहर में कुल 338 नाले और नालियां हैं, जिनमें से 305 की सफाई पूरी हो चुकी है, जबकि शेष नालों की सफाई भी जल्द पूरी कर ली जाएगी।
इस पर समिति सदस्य सारिका कुमारी ने नदारागंज नाले की सफाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि वहां अब तक संतोषजनक कार्य नहीं हुआ है। यदि शीघ्र सफाई नहीं कराई गई तो बारिश के दौरान जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो सकती है। 

बैठक में पितृपक्ष मेला की तैयारियों के अलावा शहर के विकास से जुड़े कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा हुई। इनमें प्रमुख रूप से—
शहर के आठ तालाबों के सौंदर्यीकरण की योजना पर विस्तार से चर्चा।

नगर निगम के 1 से 46 वार्डों में नए पुस्तकालय (लाइब्रेरी) भवनों के निर्माण एवं कई योजनाओं के कार्य प्रारंभ करने पर सहमति।

पितृपक्ष मेला-2026 को हाईटेक और आधुनिक स्वरूप देने के प्रस्ताव को स्वीकृति।

शहर के सभी नालों की शत-प्रतिशत सफाई सुनिश्चित करने का निर्णय। टूटे हुए नालों और सड़कों की सूची तैयार कर प्राथमिकता के आधार पर निर्माण कार्य कराने पर जोर। बैठक में डिप्टी मेयर चिंता देवी, समिति सदस्य डॉ. अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव, विनोद कुमार यादव, मनोज कुमार, उपेंद्र कुमार सिंह, सारिका कुमारी, चुन्नु खान, तबस्सुम परवीन सहित नगर निगम के अधिकारी, अभियंता (जेई, एई) एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
#gayadastak 
#GayaNews 
#गयाजी 
#gaya 
#गया_हो.
#पितृपक्ष

पितृपक्ष मेला दुनिया की आस्था का केंद्र, श्रद्धालुओं को न हो किसी प्रकार से परेशानी : मेयर मेयर नगर आयुक्त की अध्यक्षता में पितृपक्ष मेला की तैयारी को लेकर बैठक हुई संपन्न, 15 वाटर स्टैंड पोस्ट, सोलर वाटर एटीएम और चार्जिंग प्वाइंट की होगी व्यवस्था गयाजी। विश्वविख्यात पितृपक्ष मेला-2026 को इस बार पहले से अधिक भव्य, हाईटेक और विश्वस्तरीय स्वरूप देने की दिशा में गया नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को नगर निगम सभागार में मेयर डॉ. वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान की अध्यक्षता में सशक्त स्थायी समिति (स्टैंडिंग कमेटी) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक का संचालन समिति सदस्य डॉ. अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव ने किया। बैठक में आगामी 26 सितंबर से प्रारंभ होने वाले पितृपक्ष मेला-2026 की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई और तीर्थयात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। मेयर गणेश पासवान ने स्पष्ट किया कि इस बार मेले की व्यवस्थाओं में आधुनिक तकनीक, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और पर्यटन को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। पितृपक्ष मेला दुनिया की आस्था का केंद्र, श्रद्धालुओं को न हो किसी प्रकार से परेशानी : मेयर बैठक की अध्यक्षता करते हुए मेयर डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहा कि पितृपक्ष मेला केवल गयाजी की पहचान नहीं, बल्कि पूरे विश्व के सनातन श्रद्धालुओं की आस्था का सबसे बड़ा केंद्र है। हर वर्ष देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु अपने पूर्वजों के पिंडदान के लिए गयाजी पहुंचते हैं। ऐसे में नगर निगम की जिम्मेदारी है कि उन्हें बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी निर्माण एवं विकास कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं, ताकि मेले के दौरान किसी भी श्रद्धालु को पेयजल, सफाई, प्रकाश या अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशानी का सामना न करना पड़े। 15 वाटर स्टैंड पोस्ट, सोलर वाटर एटीएम और चार्जिंग प्वाइंट की होगी व्यवस्था बैठक में निर्णय लिया गया कि मेला क्षेत्र के 15 प्रमुख स्थानों पर वाटर स्टैंड पोस्ट स्थापित किए जाएंगे, जहां श्रद्धालुओं को चौबीसों घंटे स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा मेला क्षेत्र में सोलर वाटर एटीएम, आधुनिक मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिल सके। पितृपक्ष मेला की व्यवस्था वर्ल्ड क्लास और हाईटेक होनी चाहिए : नगर आयुक्त नगर आयुक्त डॉ. गगन कुमार ने कहा कि नगर निगम की पहली और सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकता पितृपक्ष मेला है। एक पखवाड़े तक चलने वाले इस विश्वप्रसिद्ध मेले में लाखों श्रद्धालु गयाजी पहुंचते हैं। इसलिए इस बार नगर निगम का लक्ष्य मेला व्यवस्था को वर्ल्ड क्लास बनाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। नगर आयुक्त ने कहा कि पूरे मेला क्षेत्र में आधुनिक मशीनों एवं आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से 24 घंटे सफाई अभियान चलाया जाएगा। कचरा संग्रहण, शौचालयों की सफाई और स्वच्छता की लगातार निगरानी के लिए विशेष टीम तैनात की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता व्यवस्था में किसी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। एलईडी, लेजर लाइट शो और डिजिटल प्रस्तुति से मिलेगा धार्मिक विरासत का परिचय : मोहन श्रीवास्तव बैठक में समिति के सदस्य मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि आयोजित स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में निर्णय लिया गया कि इस बार मेला क्षेत्र को अत्याधुनिक प्रकाश व्यवस्था से सजाया जाएगा। प्रमुख मार्गों, धार्मिक स्थलों और पिंडदान स्थलों पर एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। साथ ही फल्गु नदी स्थित लेजर लाइट शो के माध्यम से श्रद्धालुओं को गयाजी, विष्णुपद मंदिर, फल्गु नदी, बोधगया तथा यहां की धार्मिक एवं ऐतिहासिक विरासत की जानकारी दी जाएगी। इससे श्रद्धालुओं को धार्मिक अनुभव के साथ-साथ गयाजी की सांस्कृतिक पहचान से भी रूबरू होने का अवसर मिलेगा। सफाई नाव से होगी फल्गु नदी की सफाई बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पितृपक्ष मेले से पहले फल्गु नदी की सफाई नावों के माध्यम से कराई जाएगी। नदी में जमा गाद, कचरा और अन्य अवरोधों को हटाया जाएगा, ताकि पिंडदान करने आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ और पवित्र जल उपलब्ध हो सके तथा धार्मिक अनुष्ठानों में किसी प्रकार की बाधा न आए। होडिंग, बैनर और सेल्फी प्वाइंट से सजेगा पूरा मेला क्षेत्र सशक्त स्थायी समिति के सदस्य डॉ. अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि इस बार पूरा मेला क्षेत्र आकर्षक होडिंग, बैनर और स्वागत द्वारों से सजाया जाएगा, ताकि देश-विदेश से आने वाले तीर्थयात्रियों का भव्य स्वागत किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि ब्रह्मसत्य सरोवर में वर्षों से बंद पड़े लाइट एंड साउंड सिस्टम को पुनः चालू कराया जाएगा। इसके माध्यम से श्रद्धालुओं को गयाजी और बोधगया के धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा मेला क्षेत्र में कई स्थानों पर सेल्फी प्वाइंट, एलईडी डिस्प्ले और आकर्षक सजावट की जाएगी, जिससे मेले का स्वरूप आधुनिक और पर्यटन अनुकूल दिखाई देगा। नालों की सफाई और जलजमाव रोकने पर विशेष जोर बैठक में मॉनसून को देखते हुए शहर के नालों और नालियों की सफाई की भी समीक्षा की गई। स्वच्छता पदाधिकारी शुभम कुमार ने बताया कि शहर में कुल 338 नाले और नालियां हैं, जिनमें से 305 की सफाई पूरी हो चुकी है, जबकि शेष नालों की सफाई भी जल्द पूरी कर ली जाएगी। इस पर समिति सदस्य सारिका कुमारी ने नदारागंज नाले की सफाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि वहां अब तक संतोषजनक कार्य नहीं हुआ है। यदि शीघ्र सफाई नहीं कराई गई तो बारिश के दौरान जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो सकती है। बैठक में पितृपक्ष मेला की तैयारियों के अलावा शहर के विकास से जुड़े कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा हुई। इनमें प्रमुख रूप से— शहर के आठ तालाबों के सौंदर्यीकरण की योजना पर विस्तार से चर्चा। नगर निगम के 1 से 46 वार्डों में नए पुस्तकालय (लाइब्रेरी) भवनों के निर्माण एवं कई योजनाओं के कार्य प्रारंभ करने पर सहमति। पितृपक्ष मेला-2026 को हाईटेक और आधुनिक स्वरूप देने के प्रस्ताव को स्वीकृति। शहर के सभी नालों की शत-प्रतिशत सफाई सुनिश्चित करने का निर्णय। टूटे हुए नालों और सड़कों की सूची तैयार कर प्राथमिकता के आधार पर निर्माण कार्य कराने पर जोर। बैठक में डिप्टी मेयर चिंता देवी, समिति सदस्य डॉ. अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव, विनोद कुमार यादव, मनोज कुमार, उपेंद्र कुमार सिंह, सारिका कुमारी, चुन्नु खान, तबस्सुम परवीन सहित नगर निगम के अधिकारी, अभियंता (जेई, एई) एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। #gayadastak #GayaNews #गयाजी #gaya #गया_हो. #पितृपक्ष

Gaya Town CD Block, Gaya | Jul 14, 2026

अवैध बालू ढुलाई बनी 17 साल के किशोर की मौत का कारण? हादसे के बाद ट्रैक्टर लेकर फरार होने का आरोप; गया में परिजनों ने उठाए बड़े सवाल

गया जिले के कोठी थाना क्षेत्र में देर रात हुआ हादसा, मृतक के परिवार ने अवैध बालू कारोबार पर कार्रवाई, दोषियों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग की; पुलिस ने कहा– एफआईआर दर्ज, सभी पहलुओं की जांच जारी

गया। गया जिले के कोठी थाना क्षेत्र के मौलागंज गांव में मंगलवार को अहले सुबह अवैध बालू ढुलाई के दौरान हुए एक दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना अहले सुबह बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान रंजीत कुमार चौधरी (17) के रूप में हुई है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने चालक एवं ट्रैक्टर मालिक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि दुर्घटना के बाद पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही चालक और ट्रैक्टर मालिक वाहन लेकर फरार हो गए, जबकि घायल किशोर को घटनास्थल पर ही छोड़ दिया गया।

मृतक के पिता का नाम पाहन चौधरी और माता का नाम राजमनिया देवी है। परिवार के अनुसार रंजीत छह भाई-बहनों में एक था। उसकी असामयिक मौत से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव में भी शोक का माहौल है। परिजनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिस ट्रैक्टर से अवैध बालू की ढुलाई की जा रही थी, उसका मालिक लड्डन खान, पिता हबीब, निवासी गुलरियाडीह है। उनका कहना है कि हादसे के बाद चालक और ट्रैक्टर मालिक मौके से ट्रैक्टर लेकर चले गए, ऐसा परिजन आरोप लगा रहे हैं जो जांच का विषय है। 

कुछ लोगों का कहना है कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटाने के लिए आर्यन इवेंट्स के मालिक सुचित कुमार की जेसीबी का इस्तेमाल किया गया, जबकि अन्य लोगों का दावा है कि मौके पर मौजूद जेसीबी अजमत खान की थी। घटना की सूचना मिलते ही कोठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल किशोर को तत्काल अस्पताल भेजा, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

घटना के बाद ग्रामीणों और मृतक के परिजनों में भारी आक्रोश है। उनका आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से रात के अंधेरे में बड़े पैमाने पर कथित अवैध बालू खनन और ढुलाई का खेल चल रहा है। उनका कहना है कि हर रात दर्जनों ट्रैक्टर बालू लेकर गुजरते हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग और प्रशासन की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जाती। ग्रामीणों का आरोप है कि यदि समय रहते इस पर सख्ती होती तो शायद यह हादसा नहीं होता।

परिजनों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, चालक और ट्रैक्टर मालिक की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने, कथित अवैध बालू कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने तथा मृतक के आश्रित परिवार को उचित मुआवजा और सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। उनका कहना है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होने से ही भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकेगा।

इधर, कोठी थाना अध्यक्ष का कहना है कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस सभी तथ्यों और आरोपों की जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, ट्रैक्टर चालक की भूमिका क्या थी और अवैध बालू ढुलाई के आरोपों में कितनी सच्चाई है, इन सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुरूप कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
#gayadastak 
#गयाजी 
#GayaNews 
#GayaPolice 
#gaya 
#Crime 
#GayaPolice

अवैध बालू ढुलाई बनी 17 साल के किशोर की मौत का कारण? हादसे के बाद ट्रैक्टर लेकर फरार होने का आरोप; गया में परिजनों ने उठाए बड़े सवाल गया जिले के कोठी थाना क्षेत्र में देर रात हुआ हादसा, मृतक के परिवार ने अवैध बालू कारोबार पर कार्रवाई, दोषियों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग की; पुलिस ने कहा– एफआईआर दर्ज, सभी पहलुओं की जांच जारी गया। गया जिले के कोठी थाना क्षेत्र के मौलागंज गांव में मंगलवार को अहले सुबह अवैध बालू ढुलाई के दौरान हुए एक दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना अहले सुबह बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान रंजीत कुमार चौधरी (17) के रूप में हुई है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने चालक एवं ट्रैक्टर मालिक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि दुर्घटना के बाद पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही चालक और ट्रैक्टर मालिक वाहन लेकर फरार हो गए, जबकि घायल किशोर को घटनास्थल पर ही छोड़ दिया गया। मृतक के पिता का नाम पाहन चौधरी और माता का नाम राजमनिया देवी है। परिवार के अनुसार रंजीत छह भाई-बहनों में एक था। उसकी असामयिक मौत से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव में भी शोक का माहौल है। परिजनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिस ट्रैक्टर से अवैध बालू की ढुलाई की जा रही थी, उसका मालिक लड्डन खान, पिता हबीब, निवासी गुलरियाडीह है। उनका कहना है कि हादसे के बाद चालक और ट्रैक्टर मालिक मौके से ट्रैक्टर लेकर चले गए, ऐसा परिजन आरोप लगा रहे हैं जो जांच का विषय है। कुछ लोगों का कहना है कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटाने के लिए आर्यन इवेंट्स के मालिक सुचित कुमार की जेसीबी का इस्तेमाल किया गया, जबकि अन्य लोगों का दावा है कि मौके पर मौजूद जेसीबी अजमत खान की थी। घटना की सूचना मिलते ही कोठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल किशोर को तत्काल अस्पताल भेजा, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद ग्रामीणों और मृतक के परिजनों में भारी आक्रोश है। उनका आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से रात के अंधेरे में बड़े पैमाने पर कथित अवैध बालू खनन और ढुलाई का खेल चल रहा है। उनका कहना है कि हर रात दर्जनों ट्रैक्टर बालू लेकर गुजरते हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग और प्रशासन की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जाती। ग्रामीणों का आरोप है कि यदि समय रहते इस पर सख्ती होती तो शायद यह हादसा नहीं होता। परिजनों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, चालक और ट्रैक्टर मालिक की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने, कथित अवैध बालू कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने तथा मृतक के आश्रित परिवार को उचित मुआवजा और सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। उनका कहना है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होने से ही भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकेगा। इधर, कोठी थाना अध्यक्ष का कहना है कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस सभी तथ्यों और आरोपों की जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, ट्रैक्टर चालक की भूमिका क्या थी और अवैध बालू ढुलाई के आरोपों में कितनी सच्चाई है, इन सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुरूप कानूनी कार्रवाई की जाएगी। #gayadastak #गयाजी #GayaNews #GayaPolice #gaya #Crime #GayaPolice

Gaya Town CD Block, Gaya | Jul 14, 2026

ज़िला पदाधिकारी ने दैनिक जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएँ: समस्याओं का हुआ ऑन द स्पॉट निवारण*

जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता स्तर पर निष्पादन हेतु पदाधिकारियों को दिया निर्देश

गया: जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने समाहरणालय स्थित कार्यालय में आये अनेको व्यक्तियों की समस्या को सुना गया है। जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लगभग 25 से अधिक आमजनों की समस्याएँ सुनीं। 
इस अवसर पर भूमि विवाद, आवास योजना, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी शिकायतें, पेंशन योजना, मुआवजा, शिक्षा विभाग से संबंधित विषयों समेत अन्य मामलों को लोगों ने जिलाधिकारी के समक्ष रखा।

ज़िलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को संबंधित प्रकरणों का त्वरित एवं निष्पक्ष निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है और प्रत्येक विभागीय पदाधिकारी इस दिशा में गंभीरता से कार्य करें।
#गयाजी 
#gaya.
#gayadastak 
#GayaNews

ज़िला पदाधिकारी ने दैनिक जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएँ: समस्याओं का हुआ ऑन द स्पॉट निवारण* जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता स्तर पर निष्पादन हेतु पदाधिकारियों को दिया निर्देश गया: जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने समाहरणालय स्थित कार्यालय में आये अनेको व्यक्तियों की समस्या को सुना गया है। जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लगभग 25 से अधिक आमजनों की समस्याएँ सुनीं। इस अवसर पर भूमि विवाद, आवास योजना, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी शिकायतें, पेंशन योजना, मुआवजा, शिक्षा विभाग से संबंधित विषयों समेत अन्य मामलों को लोगों ने जिलाधिकारी के समक्ष रखा। ज़िलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को संबंधित प्रकरणों का त्वरित एवं निष्पक्ष निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है और प्रत्येक विभागीय पदाधिकारी इस दिशा में गंभीरता से कार्य करें। #गयाजी #gaya. #gayadastak #GayaNews

Gaya Town CD Block, Gaya | Jul 14, 2026

गया जंक्शन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई: शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल, पर्स और नकदी बरामद

गया। रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट गया ने "ऑपरेशन यात्री सुरक्षा" के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक चोरी का स्मार्टफोन, एक जेंट्स पर्स तथा ₹2,300 नकद बरामद किए गए हैं। बरामद संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत ₹12,300 बताई गई है। इस कार्रवाई से गया जंक्शन पर यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने में सफलता मिली है।

आरपीएफ से मिली जानकारी के अनुसार, निरीक्षक प्रभारी बनारसी यादव, निरीक्षक चन्दन कुमार एवं थाना प्रभारी उपनिरीक्षक शिवकुमार के निर्देशन में सहायक उपनिरीक्षक मृत्युंजय कुमार अकेला, प्रधान आरक्षी संजय कुमार राय, आरक्षी राकेश कुमार सिंह, शशि शेखर, आलोक कुमार सक्सेना एवं संतोष कुमार सिंह, सीआईबी गया के सहायक उपनिरीक्षक अनिल चौधरी, सीपीडीएस गया के उपनिरीक्षक मुकेश कुमार तथा राजकीय रेल थाना गया के सहायक निरीक्षक राजनीति प्रसाद की संयुक्त टीम गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 1सी पर गश्त और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी कर रही थी।

इसी दौरान दिल्ली छोर पर एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में खड़ा दिखाई दिया। गश्ती दल को देखते ही वह घबराने लगा, जिससे पुलिस टीम को उस पर संदेह हुआ। पूछताछ में उसने अपनी पहचान राजू प्रसाद गुप्ता (53 वर्ष), निवासी डुहाटांड़, थाना धनसर, जिला धनबाद (झारखंड) के रूप में बताई। जब उससे सघन पूछताछ की गई तो उसने चोरी करने की बात स्वीकार कर ली।

इसके बाद विधिवत तलाशी लेने पर उसके पास से एक चोरी का स्मार्टफोन, एक जेंट्स पर्स तथा ₹2,300 नकद बरामद हुए। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने मौका पाकर एक यात्री का मोबाइल और पर्स चोरी किया था। बरामद सामान को जब्त कर आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
आरपीएफ ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार आरोपी को अग्रिम कार्रवाई के लिए राजकीय रेल थाना, गया के सुपुर्द कर दिया। आरोपी के विरुद्ध कांड संख्या 181/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 317(5) में मामला दर्ज किया गया है।

आरपीएफ अधिकारियों ने कहा कि "ऑपरेशन यात्री सुरक्षा" के तहत रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और चोरी जैसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। साथ ही यात्रियों से अपील की गई है कि वे अपने सामान की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल आरपीएफ हेल्पलाइन 139 अथवा निकटतम आरपीएफ/जीआरपी को दें।
#गयाजी 
#GayaNews 
#gayadastak 
#gaya 
#गया_हो 
#GayaPolice

गया जंक्शन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई: शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल, पर्स और नकदी बरामद गया। रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट गया ने "ऑपरेशन यात्री सुरक्षा" के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक चोरी का स्मार्टफोन, एक जेंट्स पर्स तथा ₹2,300 नकद बरामद किए गए हैं। बरामद संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत ₹12,300 बताई गई है। इस कार्रवाई से गया जंक्शन पर यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने में सफलता मिली है। आरपीएफ से मिली जानकारी के अनुसार, निरीक्षक प्रभारी बनारसी यादव, निरीक्षक चन्दन कुमार एवं थाना प्रभारी उपनिरीक्षक शिवकुमार के निर्देशन में सहायक उपनिरीक्षक मृत्युंजय कुमार अकेला, प्रधान आरक्षी संजय कुमार राय, आरक्षी राकेश कुमार सिंह, शशि शेखर, आलोक कुमार सक्सेना एवं संतोष कुमार सिंह, सीआईबी गया के सहायक उपनिरीक्षक अनिल चौधरी, सीपीडीएस गया के उपनिरीक्षक मुकेश कुमार तथा राजकीय रेल थाना गया के सहायक निरीक्षक राजनीति प्रसाद की संयुक्त टीम गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 1सी पर गश्त और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी कर रही थी। इसी दौरान दिल्ली छोर पर एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में खड़ा दिखाई दिया। गश्ती दल को देखते ही वह घबराने लगा, जिससे पुलिस टीम को उस पर संदेह हुआ। पूछताछ में उसने अपनी पहचान राजू प्रसाद गुप्ता (53 वर्ष), निवासी डुहाटांड़, थाना धनसर, जिला धनबाद (झारखंड) के रूप में बताई। जब उससे सघन पूछताछ की गई तो उसने चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद विधिवत तलाशी लेने पर उसके पास से एक चोरी का स्मार्टफोन, एक जेंट्स पर्स तथा ₹2,300 नकद बरामद हुए। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने मौका पाकर एक यात्री का मोबाइल और पर्स चोरी किया था। बरामद सामान को जब्त कर आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। आरपीएफ ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार आरोपी को अग्रिम कार्रवाई के लिए राजकीय रेल थाना, गया के सुपुर्द कर दिया। आरोपी के विरुद्ध कांड संख्या 181/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 317(5) में मामला दर्ज किया गया है। आरपीएफ अधिकारियों ने कहा कि "ऑपरेशन यात्री सुरक्षा" के तहत रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और चोरी जैसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। साथ ही यात्रियों से अपील की गई है कि वे अपने सामान की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल आरपीएफ हेल्पलाइन 139 अथवा निकटतम आरपीएफ/जीआरपी को दें। #गयाजी #GayaNews #gayadastak #gaya #गया_हो #GayaPolice

Gaya Town CD Block, Gaya | Jul 14, 2026

'घोटाले की जांच हुई तो राजनीति क्यों याद आई?' : कौशल शर्मा का पलटवार, मुखिया पर करोड़ों के गबन से लेकर कई मामलों का लगाया आरोप

कहा- हाईकोर्ट के आदेश पर हुई जांच में छह लोगों पर गबन का आरोप, दर्ज एफआईआर, कोर्ट ने रिजेक्ट किया बेल, निष्पक्ष कार्रवाई की मांग

गया। गया जिले के बेलागंज प्रखंड की कोरमथु पंचायत में मनरेगा एवं अन्य सरकारी योजनाओं में लाखों रुपए से ऊपर वित्तीय अनियमितताओं को लेकर सियासत तेज हो गई है। पंचायत के पूर्व मुखिया प्रत्याशी एवं समाजसेवी कौशल शर्मा ने मंगलवार को मुखिया अनिल शर्मा पर पंचायत में योजनाओं में घोटाले का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे किसी राजनीतिक साजिश के तहत नहीं, बल्कि पंचायत के हित में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि मनरेगा योजनाओं में लाखों रुपये के गबन की जांच पहले ही हो चुकी है और इस मामले में प्राथमिकी भी दर्ज की जा चुकी है।

कौशल शर्मा ने कहा कि मुखिया अनिल शर्मा यह आरोप लगा रहे हैं कि उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश की जा रही है, जबकि सच्चाई यह है कि उन्होंने हमेशा पंचायत की समस्याओं और योजनाओं में होने वाली गड़बड़ियों को उजागर किया है। उन्होंने कहा कि जनता ने भले ही उन्हें चुनाव में मौका नहीं दिया, लेकिन वे लगातार पंचायत के लोगों के हित में काम कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान मुखिया कौशल शर्मा ने चुनाव के दौरान पैसे के बल पर जनता को प्रभावित किया और जीत हासिल करने के बाद विकास योजनाओं में अनियमितताएं कीं। मुखिया अनिल शर्मा बालू माफिया है और उसे पर प्राथमिकी भी दर्ज है। 

पंचायत के मुखिया पूर्व प्रत्याशी कौशल शर्मा ने कहा की मनरेगा योजनाओं में गड़बड़ी की शिकायत के बाद मामले की जांच हुई, जिसमें प्राथमिकी दर्ज की गई। उन्होंने दावा किया कि पटना हाईकोर्ट के आदेश के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर जांच समिति गठित की गई थी। तत्कालीन डीडीसी के नेतृत्व में हुई जांच में छह लोगों पर सरकारी राशि के गबन का आरोप सामने आया।

पंचायत के मुखिया पूर्व प्रत्याशी कौशल शर्मा ने कहा कि यदि मामला केवल राजनीति का होता तो प्रशासनिक जांच और एफआईआर की नौबत नहीं आती। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी और डीडीसी जैसे अधिकारी किसी राजनीतिक दल के नहीं हैं, इसलिए उनके द्वारा कराई गई जांच को राजनीतिक रंग देना उचित नहीं है।

इसके अलावा पंचायत के मुखिया पूर्व प्रत्याशी कौशल शर्मा ने मुखिया अनिल शर्मा पर बालू खनन, हथियार तस्करी, हत्या, रंगदारी, जमीन कब्जा, ठाकुरबाड़ी के पैसे के कथित गबन और अन्य मामलों में भी आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि इन मामलों से संबंधित विभिन्न थानों में केस दर्ज हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है और संबंधित मामलों में न्यायालय का अंतिम निर्णय सामने नहीं आया है। 

पंचायत के मुखिया पूर्व प्रत्याशी कौशल शर्मा ने कहा कि जिन योजनाओं में गबन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज हुई है, उस मामले में अदालत ने राहत देने से भी इनकार किया है। उन्होंने मगध प्रक्षेत्र के आईजी विकास वैभव से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

#gayadastak 
#गयाजी 
#GayaNews 
#gaya 
#belaganj 
#GayaPolice 
District Administration, GAYA 
Jitan Ram Manjhi 
Vikas Vaibhav, IPS 
Samrat Choudhary 
BJP Bihar 
Tejashwi Yadav 
R.J.D - राष्ट्रीय जनता दल

'घोटाले की जांच हुई तो राजनीति क्यों याद आई?' : कौशल शर्मा का पलटवार, मुखिया पर करोड़ों के गबन से लेकर कई मामलों का लगाया आरोप कहा- हाईकोर्ट के आदेश पर हुई जांच में छह लोगों पर गबन का आरोप, दर्ज एफआईआर, कोर्ट ने रिजेक्ट किया बेल, निष्पक्ष कार्रवाई की मांग गया। गया जिले के बेलागंज प्रखंड की कोरमथु पंचायत में मनरेगा एवं अन्य सरकारी योजनाओं में लाखों रुपए से ऊपर वित्तीय अनियमितताओं को लेकर सियासत तेज हो गई है। पंचायत के पूर्व मुखिया प्रत्याशी एवं समाजसेवी कौशल शर्मा ने मंगलवार को मुखिया अनिल शर्मा पर पंचायत में योजनाओं में घोटाले का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे किसी राजनीतिक साजिश के तहत नहीं, बल्कि पंचायत के हित में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि मनरेगा योजनाओं में लाखों रुपये के गबन की जांच पहले ही हो चुकी है और इस मामले में प्राथमिकी भी दर्ज की जा चुकी है। कौशल शर्मा ने कहा कि मुखिया अनिल शर्मा यह आरोप लगा रहे हैं कि उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश की जा रही है, जबकि सच्चाई यह है कि उन्होंने हमेशा पंचायत की समस्याओं और योजनाओं में होने वाली गड़बड़ियों को उजागर किया है। उन्होंने कहा कि जनता ने भले ही उन्हें चुनाव में मौका नहीं दिया, लेकिन वे लगातार पंचायत के लोगों के हित में काम कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान मुखिया कौशल शर्मा ने चुनाव के दौरान पैसे के बल पर जनता को प्रभावित किया और जीत हासिल करने के बाद विकास योजनाओं में अनियमितताएं कीं। मुखिया अनिल शर्मा बालू माफिया है और उसे पर प्राथमिकी भी दर्ज है। पंचायत के मुखिया पूर्व प्रत्याशी कौशल शर्मा ने कहा की मनरेगा योजनाओं में गड़बड़ी की शिकायत के बाद मामले की जांच हुई, जिसमें प्राथमिकी दर्ज की गई। उन्होंने दावा किया कि पटना हाईकोर्ट के आदेश के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर जांच समिति गठित की गई थी। तत्कालीन डीडीसी के नेतृत्व में हुई जांच में छह लोगों पर सरकारी राशि के गबन का आरोप सामने आया। पंचायत के मुखिया पूर्व प्रत्याशी कौशल शर्मा ने कहा कि यदि मामला केवल राजनीति का होता तो प्रशासनिक जांच और एफआईआर की नौबत नहीं आती। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी और डीडीसी जैसे अधिकारी किसी राजनीतिक दल के नहीं हैं, इसलिए उनके द्वारा कराई गई जांच को राजनीतिक रंग देना उचित नहीं है। इसके अलावा पंचायत के मुखिया पूर्व प्रत्याशी कौशल शर्मा ने मुखिया अनिल शर्मा पर बालू खनन, हथियार तस्करी, हत्या, रंगदारी, जमीन कब्जा, ठाकुरबाड़ी के पैसे के कथित गबन और अन्य मामलों में भी आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि इन मामलों से संबंधित विभिन्न थानों में केस दर्ज हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है और संबंधित मामलों में न्यायालय का अंतिम निर्णय सामने नहीं आया है। पंचायत के मुखिया पूर्व प्रत्याशी कौशल शर्मा ने कहा कि जिन योजनाओं में गबन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज हुई है, उस मामले में अदालत ने राहत देने से भी इनकार किया है। उन्होंने मगध प्रक्षेत्र के आईजी विकास वैभव से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। #gayadastak #गयाजी #GayaNews #gaya #belaganj #GayaPolice District Administration, GAYA Jitan Ram Manjhi Vikas Vaibhav, IPS Samrat Choudhary BJP Bihar Tejashwi Yadav R.J.D - राष्ट्रीय जनता दल

Gaya Town CD Block, Gaya | Jul 14, 2026

गया टाउन सीडी ब्लॉक: #bacche log down mein bhi khelte hain cricket - Gaya Town CD Block News