चौपारण: हजारीबाग पुलिस का विशेष अभियान, 43 अपराधी गिरफ्तार
हजारीबाग पुलिस ने एसपी के निर्देश पर 24 मई की रात जिलेभर में विशेष समकालीन एवं छापेमारी अभियान चलाया। अभियान में 30 टीमों के साथ करीब 120 पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल रहे। पुलिस ने 70 ठिकानों पर छापेमारी कर कुल 43 अपराधियों को गिरफ्तार किया, जबकि 39 वारंट एवं कुर्की का निष्पादन किया गया। पुलिस ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।