सिमडेगा: जलडेगा पुलिस ने 38 साल से फरार डकैत को गिरफ्तार कर भेजा जेल
सिमडेगा जलडेगा थाना की पुलिस ने 38 वर्षों से फरार चल रहे डकैत जोहन कंडुलना नमक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया। शुक्रवार को 1:30 बजे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बैजू उरांव कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि 38 वर्ष पूर्व एक मामले में फरार चल रहे व्यक्ति को बोकारो से गिरफ्तार करते हुए जेल भेजा गया।