चांपा: बिर्रा पुलिस ने तालदेवरी गांव से शराब पीने का साधन उपलब्ध कराने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई
जांजगीर चांपा की बिर्रा पुलिस ने शराब पीने का साधन उपलब्ध कराने वाले आरोपी विजय कुमार बंजारे को तालदेवरी गांव से गिरफ्तार किया है और उसके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 36(च) के तहत कार्रवाई की है। दरअसल, पुलिस टीम देहात भ्रमण पर रवाना हुई थी. इसी दौरान सूचना मिली कि तालदेवरी गांव में आकाश जटवार, अन्य लोगों को शराब पीने का साधन उपलब्ध करा रहा है।