बेगूसराय: कार्यालय कक्ष में डीएम ने लगाया जनता दरबार, 51 फरियादियों की सुनी फरियाद
कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम सबका सम्मान, जीवन आसान के अंतर्गत जनता दरबार कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार की दोपहर 03:00 बजे किया. इस अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए आम नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किये.