धमदाहा: धमदाहा में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत कैंप आयोजित, लाभुकों को किया गया सम्मानित
धमदाहा :- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार-प्रसार को लेकर अनुमंडल धमदाहा में विशेष कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान बिजली विभाग के कर्मियों, बैंक मैनेजरों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में आमजन की उपस्थिति रही। कैंप में योजना के लाभुक भी मौजूद थे, जिनसे फीडबैक लिया गया तथा उन्हें सम्मानित भी किया गया।