खंडवा नगर: तेल का बोर्ड... बिना लाइसेंस चर्बी, हड्डी का कारोबार, शांति भंग का केस दर्ज
शहर के बीचोंबीच इमलीपुरा के रहवासी क्षेत्र में तीन साल से हिमालय हाइड्स ऑइल ट्रेडर्स नामक कंपनी की आड़ में जानवरों की चर्बी और हड्डी-खाल, सिंग का अवैध व्यापार आरोपी चला रहा था। शुक्रवार को जिला प्रशासन एवं नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई के बाद मोघट थाना पुलिस ने मामले में आरोपी पर केवल शांति भंग की धाराओं के प्रकरण दर्ज कर जेल भेजा।