उदयपुर: उदयपुर के अलकापुरी बस्ती में घुसा दतेल हाथी, जमकर मचाया उत्पात, ग्रामीणों ने खदेड़ा, वीडियो हो रहा वायरल
जिले के उदयपुर वन परीक्षेत्र अंतर्गत उदयपुर के अलकापुरी में सोमवार की तड़के सुबह बस्ती में दत्तेल हाथी घुस गया। हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। वही एक ग्रामीण के मकान के क्षतिग्रस्त करने की सूचना ग्रामीणों के से मिल रही है। स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा किसी तरह जान जोखिम में डालकर दतैल हाथी को बस्ती से खदेड़ा गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।