सरदारशहर: सरदारशहर में नाबालिग से दुर्व्यवहार का मामला, वीडियो वायरल होने पर दर्ज हुआ केस
सरदारशहर में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ गंभीर दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन युवकों ने उसे एक सरकारी स्कूल परिसर में बंधक बनाकर अपमानित किया और जबरन हरकतें कराईं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया। मामले में POCSO और एससी-एसटी एक्ट धारा लगाई है।