राजपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए लालमनडेरा के पास एक फॉर्च्यूनर वाहन से 555.36 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। हालांकि अंधेरे का फायदा उठाकर शराब तस्कर मौके से फरार होने में सफल हो गए। राजपुर थानाध्यक्ष निवास कुमार ने बताया कि पुलिस टीम लालमनडेरा के समीप वाहन जांच में लगी हुई थी।