शिवपुरी नगर: झांसी तिराहा के पास सड़क हादसा: कार की टक्कर से कार मैकेनिक घायल
शिवपुरी शहर के झांसी तिराहा के पास शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस घटना में कार रिपेयरिंग का काम करने वाले एक युवक को तेज रफ्तार अज्ञात कार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, शक्तिपुरम खुडा निवासी मुदस्सिर खान उम्र 30 वर्ष पुत्र नन्हे खान अपनी बाइक पर सवार होकर अपनी दुकान से ओर घर की ओर जा रहे थे।