✅ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री श्री उइके
✅ सेवा संकल्प अभियान के तहत डॉ. बी.आर. अंबेडकर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में जिला स्तरीय चित्रकला प्रदर्शनी आयोजित
सेवा संकल्प अभियान के तहत डॉ. बी.आर. अंबेडकर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, हरदा में जिला स्तरीय चित्रकला प्रदर्शनी आयोजित की गई। कार्यक्रम में भारत सरकार के जनजातीय कार्य विभाग के केंद्रीय राज्य मंत्री श्री डी.डी. उइके मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि विद्यार्थी अपनी प्रतिभा के माध्यम से भविष्य में देश के विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्व करने की क्षमता विकसित करें। युवाओं का नेतृत्व ही आने वाले समय में भारत को और अधिक शक्तिशाली तथा विश्व का नेतृत्व करने वाला राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
केंद्रीय राज्य मंत्री श्री उइके ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया जा रहा है। अभियान के माध्यम से श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 25 वर्ष के कार्यकाल एवं उपलब्धियों को रेखांकित किया जा रहा है। साथ ही देश के राष्ट्रीय गौरव में वृद्धि और विकास की उपलब्धियों को भी जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज भारत विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है और राष्ट्र प्रगति के नए सोपान अर्जित कर रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शासन-प्रशासन का संचालन सुव्यवस्थित रूप से हो रहा है। उन्होंने चित्रकला प्रतियोगिता में शामिल सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं तथा विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर पूर्व कृषि मंत्री श्री कमल पटेल, पिपरिया के पूर्व विधायक श्री हरिशंकर जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेंद्र शाह, उपाध्यक्ष श्री दर्शन सिंह गहलोत, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री अंशुल गोयल, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजेश वर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में जिला शिक्षा अधिकारी श्री देवेंद्र सिंह रघुवंशी ने आयोजन का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होने बताया कि जिला स्तरीय चित्रकला प्रदर्शनी में जिले के कुल 23 संकुलों से प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रत्येक संकुल से वरिष्ठ वर्ग के 5-5 छात्र छात्राएँ एवं कनिष्ठ वर्ग से 5-5 छात्र छात्राएँ, अपने मार्गदर्शन शिक्षक के साथ सम्मिलित हुए। इस प्रकार प्रत्येक संकुल से कुल 10 छात्र छात्राएँ एवं 1 मार्गदर्शक शिक्षक, अर्थात कुल 11 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में 23 संकुलों से कुल 230 छात्र छात्राओं एवं 23 मार्गदर्शक शिक्षकों सहित लगभग 253 प्रतिभागियों की सहभागिता रही। छात्र छात्राओं द्वारा निर्धारित विषयों पर तैयार की गई विभिन्न चित्रकला कृतियों को प्रदर्शित किया गया। चित्रों में विद्यार्थियों की कल्पनाशीलता, सृजनात्मकता, विषय-वस्तु की समझ एवं कलात्मक कौशल का प्रभावी प्रदर्शन देखने को मिला। महाविद्यालय स्तर से 18 प्रदर्शनियां कार्यक्रम में सम्मिलित हुई। कार्यक्रम का समन्वय उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य श्री संतोष यादव ने किया।
✅ जिला स्तरीय चित्रकला प्रदर्शनी में ये रहे विजेता
जिला स्तरीय चित्रकला प्रदर्शनी में जूनियर वर्ग में शासकीय माध्यमिक शाला डगावानीमा की छात्रा कविता मौर्य, टेलेन्ट मास्टर स्कूल टिमरनी के छात्र अर्थव तथा शासकीय माध्यमिक शाला भुन्नास की छात्रा दीक्षा इवने विजेता रहे। इसी प्रकार सीनियर वर्ग में उत्कृष्ट विद्यालय की भावना विश्वकर्मा, हायर सेकण्ड्री स्कूल नयागांव के छात्र बलवान तथा हायर सेकण्ड्री स्कूल मोरगढ़ी की छात्रा तनुश्री विजेता रही।
Durgadas Uikey
Jansampark Madhya Pradesh
Department of School Education, Madhya Pradesh
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SevaSankalpAbhiyan
#Harda #हरदा
13 views | Harda, Madhya Pradesh | Sep 26, 2026