✅ “उल्लासः एक अभिनव प्रयोग” के अंतर्गत ए.डी.आर. सेन्टर, हरदा में न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण एवं कर्मचारीगण हेतु द्वितीय वृहद् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित
माननीय मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार तथा माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरदा श्री अरविंद रघुवंशी की अध्यक्षता में दिनांक 26 सितंबर 2026 को “उल्लासः एक अभिनव प्रयोग” के अंतर्गत ए.डी.आर. सेन्टर, जिला न्यायालय, हरदा में न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण एवं न्यायालयीन कर्मचारीगण के लिए द्वितीय वृहद् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अरविंद रघुवंशी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
उल्लेखनीय है कि 15 सितंबर 2026 को आयोजित प्रथम स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में कुल 159 व्यक्तियों के रक्त के नमूने लिए गए थे तथा आवश्यक स्वास्थ्य जांचें संपन्न कराई गई थीं। द्वितीय वृहद् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में जिला चिकित्सालय, हरदा से प्राप्त ब्लड जांच रिपोर्ट के आधार पर 159 व्यक्तियों को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श एवं आवश्यक उपचार संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
शिविर में जिला चिकित्सालय, हरदा के डॉ. दीपक ठाकुर (एम.डी. मेडिसिन), डॉ. अशोक कुमार जाट (हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ. राजेश सतीजा (ई.एन.टी. रोग विशेषज्ञ), डॉ. संदीप इवने एम.एस. सर्जन एवं (लिवर रोग विशेषज्ञ), डॉ. भरत यादव (नेत्र रोग विशेषज्ञ) तथा आयुष विभाग से डॉ. प्रियंका मीणा, डॉ. मीनाक्षी चैरसिया, डॉ. साधना सेजकर (होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी) द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक जांचें की गईं। शिविर के दौरान उनकी टीम द्वारा पुनः 35 व्यक्तियों के रक्त के नमूने भी लिए गए।
श्री अरविंद रघुवंशी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा बताया गया कि “उल्लासः एक अभिनव प्रयोग” के अंतर्गत आयोजित यह स्वास्थ्य परीक्षण शिविर न्यायिक परिवार के सदस्यों एवं अधिवक्तागण के स्वास्थ्य संरक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।
कार्यक्रम में श्री अरविंद रघुवंशी, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, श्री जयदीप सिंह, विशेष न्यायाधीश (एस.सी./एस.टी. एक्ट), श्री सुधीर कुमार चौधरी, प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय, श्री निसार अहमद खान, प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, श्री निमिष राजा, द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, श्री लवकेश सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्री चन्द्रशेखर राठौर, न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री एस.के. भदकारिया, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, श्री प्रेमदीप शाह, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, श्रीमती चेतना रूसिया, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, श्री सौरभ कुमार दुबे, जिला विधिक सहायता अधिकारी तथा जिला अधिवक्ता संघ के सचिव श्री शैलेन्द्र जोशी सहित अधिवक्तागण एवं न्यायालयीन कर्मचारी उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Law & Legislative Affairs, Madhya Pradesh
#Harda #हरदा
7 views | Harda, Madhya Pradesh | Sep 26, 2026