बांसवाड़ा: नगर स्कूल के पास मकान में लगी भीषण आग, घरेलू सामान जलकर हुआ खाक
बांसवाड़ा। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक मकान में शॉर्ट सर्किट के चलते अचानक आग लग गई। घटना नगर स्कूल के पास स्थित भरत पटेल पुत्र नटवरलाल पटेल के मकान की है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे घर में रखा कीमती सामान और घरेलू उपयोगी वस्तुएं जलकर राख हो गईं।आग की लपटें और धुआं उठता देख क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।