सतबरवा: 8 महीने बाद भी मलय डैम के चैनल की मरम्मत नहीं, सड़क जाम आन्दोलन की चेतावनी
सतबरवा प्रखंड क्षेत्र के किसानों की लाइफ लाइन मलय डैम के चैनल संख्या 18 की स्थायी मरम्मत की मांग को लेकर गुरूवार को सतबरवा, सदर और लेस्लीगंज प्रखंड क्षेत्र के किसान उपायुक्त से मिले थे। उपायुक्त को बताया गया कि चैनल के टूटने के 8 माह बीत जाने के बाद भी मरम्मत नहीं करायी गयी है।