बेगूसराय: बेगूसराय में छात्र आंदोलन के दौरान उपद्रव करने वाले 30 लोगों की तस्वीरें पुलिस ने जारी कीं
बेगूसराय में छात्र आंदोलन के दौरान उपद्रवी करने वाले 30 व्यक्ति का फोटो पुलिस ने जारी किया है. इस बात की जानकारी गुरुवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि समाहरणालय के पास छात्र आंदोलन के दौरान कुछ उपद्रवी तत्व द्वारा पुलिस पर हमला किया गया. साथ ही सरकारी संपत्ति को क्षतिग्रस्त किया गया है.