लखनपुर: ज्ञानभारतम पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान में पर्यटन मंत्री ने पांडुलिपि संरक्षकों को शाल, श्रीफल और सम्मान पत्र प्रदान किया
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल द्वारा ज्ञानभारतम पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के अंतर्गत पांडुलिपि संरक्षकों एवं सर्वेयरों का अंबिकापुर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्मान किया गया। इस अवसर पर उन्हें शाल-श्रीफल एवं सम्मान पत्र प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की गई।