पंचकूला: सेक्टर 20 पंचकूला में किरायेदारों ने मकान मालकिन पर किया जानलेवा हमला, मामला दर्ज#
पंचकूला के सेक्टर 20 पुलिस थाना में आज एक मामला दर्ज किया गया है जिसमें शिकायतकर्ता महिला ने बताया है कि मैं अपने मकान पर अकेली रहती हूं। महिला ने बताया है कि मेरे बच्चे बाहर रहते हैं। महिला ने बताया कि मैं अपने घर में किराए पर बाथरूम और एक कमरा दे रखा है। महिला ने यह भी बताया कि मेरे बच्चों ने कहा कि हम आपके पास आ रहे हैं आप किराए के कमरे को खाली करवा लो।