पंचकूला: चंडीमंदिर ट्रैफिक लाइट के समीप एक्टिवा सवार दंपति को टक्कर मारने वाले ट्रक ड्राइवर को किया गिरफ्तार
चंडीमंदिर ट्रैफिक लाइट के समीप एक्टिवा सवार दंपति को टक्कर मारने वाले ट्रक ड्राइवर को किया गिरफ्तार, टक्कर लगते ही महिला सडक़ पर गिर गई और ट्रक का टायर महिला के ऊपर से गुजर गया था। जिस कारण महिला की मौके पर मौत हो गई। मृतका की पहचान उषा देवी हिमशिखा पिंजौर निवासी के रूप में हुई थी। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।