बांसवाड़ा: गणाऊ के कल्याणपुर गांव में कुएं में गिरा पैंथर, रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित निकाला गया और जंगल की ओर भागा
सदर थाना क्षेत्र गणाऊ के कल्याणपुर गांव में रविवार सोमवार मध्य रात्रि पैंथर कुएं में गिर गया। सोमवार सुबह 10 बजे ग्रामीणों ने कुएं में पैंथर को देखा और वन विभाग को सूचित किया। उपवन संरक्षक अभिषेक शर्मा के निर्देश पर वन विभाग की टीम सोमवार दोपहर 1 बजे मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।वन विभाग की टीम में रेंजर संतोष डामोर मौजूद रहे।