बांसवाड़ा: छायनबड़ी गांव में दर्दनाक हादसा, सीमेंट की बोरियों के नीचे दबने से दो मासूमों की मौत, शव को मोर्चरी में रखा गया
दानपुर थाना क्षेत्र के छायनबड़ी गांव में सोमवार दोपहर 1:30 बजे सीमेंट की बोरियों के नीचे दो मासूम बच्चे दब गए दानपुर थाना पुलिस के कांस्टेबल जोशी ने बताया कि शीतल पुत्री कनेश निवासी कदवाली और विक्रम पुत्र गोपाल निवासी छायनबड़ी के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। हादसे की सूचना मिलते ही दानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों के शवों को मोर्चरी रखा।