बांसवाड़ा: सियापुर गांव के पास ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, दो महिलाओं को लगी चोट, एमजी अस्पताल में उपचार जारी
सदर थाना क्षेत्र के सियापुर गांव के पास सोमवार शाम 4 बजे ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा दो महिला को लगी चोट, जिसके बाद राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचना दी सोमवार शाम 6 बजे एमजी अस्पताल में लेकर आए। परिजनों ने बताया कि जमना पत्नी प्रकाश और बसंती पत्नी संतोष निवासी गरनावट दोनों का उपचार करने के बाद उन्हें वार्ड में भर्ती कर लिया है।