बांसवाड़ा: बड़वी आदर्श गांव में चल रहा चलता-फिरता स्कूल, बच्चे खुले आसमान तले पढ़ाई को मजबूर<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamsya nis:value=jansamsya nis:enabled=true nis:link/>
जनजातीय क्षेत्र बड़वी आदर्श गांव का राजकीय प्राथमिक स्कूल पिछले 19 महीनों से जर्जर भवन की स्थिति में है। छत ढह चुकी है, दीवारें टूटी हुई हैं और मलबा चारों ओर फैला है। मजबूरी में यहां के बच्चे हर दिन किताबें, चटाई और ब्लैकबोर्ड लेकर नई जगह की तलाश में निकलते हैं। कभी किसी के आंगन में, कभी पेड़ की छांव में तो कभी सड़क किनारे।