बांसवाड़ा: तेजपुर में किराना दुकान में जबरन घुसकर फ्रिज चेक करने की कोशिश, महिला से बदसलूकी के मामले में सदर थाने में केस दर्ज
सदर थाना क्षेत्र तेजपुर कस्बे मे किराणा की दुकान मे घुस कर महिला से छेडछाड़ व धक्का मुक्की करने के मामले मे रिपोर्ट दर्ज की गई है। सोमवार सुबह 11 बजे मिली जानकारी अनुसार प्रार्थीया मीनाक्षी कलाल पत्नी कल्पेश कलाल निवासी तेजपुर ने बांसवाड़ा अमरदीप नगर निवासी जुगनू पिता प्यारे मियां आया और जबरन दुकान मे पड़े फ्रिज को चेक करने और बदसलुकी करने का आरोप लगाया है।